फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर निकाल लिए व्यापारी के रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजी
विज्ञापन

कांधला।
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी अब्बास (45) शनिवार को वह कांधला किसी कार्य के लिए आया हुआ था। यहां पर उसे रुपये की आवश्यकता पड़ने के बाद वह एटीएम से पैसा निकलवाने के लिए पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद जब एटीएम से पैसा नही निकाल पाया, तो वहां पर खड़े दो युवकों ने उसे पैसा निकालकर देने की बात कही। धोखे से युवक ने उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया। सोमवार को उसे अपने खाते से 35 हजार रुपये निकलने का संदेश प्राप्त हुआ। मंगलवार को पीड़ित व्यापारी ने पूरे मामले की जानकारी बैंक अधिकारी को दी और पैसों के निकलने का कारण जाना। मामला सामने आया कि उसके एटीएम कार्ड से पैसा निकाला गया, जिस पर व्यापारी के होश उड़ गए। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें