फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दम्पति व उसके बेटे के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर दंपति और उसके बेटे के साथ मारपीट
विज्ञापन

कैराना। मोहल्ला कलानान निवासी इश्तकार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे उसका भाई शहजाद अपनी पत्नी जाहिदा तथा पुत्र शादाब के साथ मोहल्ला अफगानान स्थित अपने मकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ लोग स्कार्पियो में सवार होकर आए और लाठी-डंड़ों से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गर्भवती महिला के पेट में लात मुक्के मारे, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हमलावरों ने उसके भाई के मकान में तोड़फोड़ की। आरोपी उसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों का मेडिकल करा कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें