धोखाधड़ी कर महिला के खाते से निकाली रकम
झ्ंिाझाना।
एक महिला के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 20 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित महिला राजो देवी पत्नी श्यामलाल कस्बा झिंझाना के मोहल्ला खालसा निवासी है। मंगलवार को झिंझाना पुलिस को तहरीर देकर महिला ने बताया कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा झिंझाना में है, जिसमें नोटबंदी के समय उसने 56 हजार रुपये जमा कराए थे। सोमवार को जब वह पासबुक में एंट्री कराने बैंक शाखा में पहुुंची, तो पता चला कि उसके खाते में सिर्फ 36 हजार रुपये ही जमा है। 20 हजार रुपये एटीएम द्वारा निकाले दर्शाए गए हैं। महिला ने बताया कि उसने एटीएम कार्ड बनवाया ही नहीं है। फिर उसके खाते से एटीएम के जरिये पैसे कैसे निकाल लिए गए। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस एटीएम से रकम निकलने की एंट्री आई है, उस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।