फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवतियां संदिग्ध हालात में लापता
विज्ञापन

शामली। दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दोनों के परिजनों ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ पानीपत में रहता है। शनिवार को उनकी 20 वर्षीय बेटी अपनी दादी के साथ गांव आने के लिए शामली पहुंची। शामली में बस अड्डे पर दादी को बैठाकर वह कहीं चली गई। काफी देर होने के बाद भी वह लौटी नहीं। उसकी दादी शाम तक वहां बैठी रही। इसके बाद वह पानीपत लौट गई और परिवार को इस बारे में सूचना दी। रविवार को युवती के परिजन शामली कोतवाली पहुंचे और मामले में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। उधर, शामली के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी तय हो चुकी थी और सोमवार को बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, लेकिन शनिवार को युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोस के युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की भी जांच प्रारंभकर दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें