फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। भारसी निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार शाम को अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पर पहुंचकर आरोप लगाया था कि वह बेहद गरीब है। उसकी नाबालिग बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण बेटी किसानों के घर में काम किया करती थी। 30 दिसंबर को जनपद बागपत के गांव सूप निवासी रवि व उसका साथी सोमपाल गांव भारसी में अपने ममेरे भाई प्रमेंद्र व मनोज के यहां पर आए हुए थे। इसी बीच प्रमेंद्र के घर से नाबालिग को रवि अन्य तीनों की मदद से अपने साथ में बहला फुसलाकर ले गया। आरोप है कि ये लोग दबंग किस्म के है बार बार किशोरी को मांगे जाने पर भी नहीं दे रहे हैं और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी पीड़ित परिवार के लोगों को दी जा रही है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी प्रमेंद्र को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है पुलिस किशोरी को बरामद करने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें