फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई व लाईनमैन पर महिला ने घर लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। चेकिंग के दौरान जेई और लाइनमैन पर महिला के घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव लिसाढ़ निवासी महिला वंदना पत्नी सचिन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह घर पर थी। उसी दौरान एक व्यक्ति अपने आप को जेई बताते हुए घर में घुस गया। उसके साथ दूसरे व्यक्ति जो अपने आप को लाइनमैन बता रहा था उसने शराब पी रखी थी। आरोप है कि दोनों ने बिल जमा ना करने की बात कहते हुए केबिल काट दिया। कारण पूछा तो अभद्रता करने लगे। शोरशराबा होने पर लोग एकत्र हो गए। आरोप है कि उसके बाद दोनों आरोपी मौके शिकायत करने पर झूठा मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराने की बात कहते हुए चले गए। पीड़िता दोपहर बाद अपने पति सहित कोतवाली में पहुंची और मामले की शिकायत की। उधर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई पंकज गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है इसकी जांच कराई जा रही है। यदि जांच में मामला सही पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें