महिला को मिल रही जान की धमकी
चौसाना। चौसाना के एक गांव में 18 सितंबर की रात करीब आठ बजे एक महिला अपने घर पर अकेली सो रही थी। उसी दौरान गांव निवासी एक युवक घर में घुस गया था तथा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी। पीड़िता ने अगले दिन मामले में चौसाना पुलिस को शिकायत की थी। इस बात को सात दिन बीत गए, लेकिन आज तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।