झिंझाना।
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने के मामले में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ झिंझाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव बल्ला माजरा निवासी सायरा पुत्री इश्तयाक ने एसपी को शिकायत पत्र भेजकर बताया था कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व सलमान निवासी गंगोह जिला सहारनपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। इसके के चलते 15 दिन पूर्व उसको पीटकर घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि गत शनिवार को पति सलमान, ससुर नसीर, भूरी सास, सलीम व बाल्ला जेठ, ननद सलमा उसके मायके में पहुंचे और मारपीट उसे घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर झिंझाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी पवन सैनी ने बताया कि जांच के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।