फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम युवक से ठगे पांच लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

लखनऊ नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने आरोपी से अपने पांच लाख रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव झाड़खेड़ी निवासी विनीत कुमार ने एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को भेजे शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि साढ़े तीन साल पहले वह शामली में विधायक से मिलने उनके आवास पर गया था। वहां उसकी मुलाकात उसके गांव के ही एक युवक के साथ हुई। उसने आरोपी युवक से लखनऊ नगर निगम में नौकरी दिलाने को कहा। इस पर आरोपी ने पांच लाख रुपये खर्च की मांग की। 11 नवंबर 2013 को उसके ही मकान पर आरोपी से बात हुई। चार जून 2014 को उसने गांव के ही दो अन्य लोगों के सामने आरोपी को नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आठ जुलाई 2014 को उसे फोन करके लखनऊ बुलाया तथा आरोपी ने उसे लखनऊ नगर निगम का नियुक्ति पत्र दे दिया। वह नियुक्ति पत्र लेकर लखनऊ नगर निगम पहुंचा, तो वहां अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बता कर उसे वापस भेज दिया। तीन जून को उसने आरोपी को फोन करके अपने रुपये वापस लौटाने को कहा। इस पर आरोपी ने उसे शामली रोड स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के पास बुलाया। उसने धमकी दी कि अगर तूने रुपये मांगे तो तुझे जान से मार दूंगा तथा लाश का भी पता नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें