फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज खुलते ही मनचलों पर चला एंटी रोमियों टीम का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। स्कूल और कॉलेज खुलते ही एंटी रोमियो स्कवाड की सक्रियता से मनचलों में हड़कंप मच गया। टीम ने स्कूल कॉलेजों के बाहर खडे़ मनचलों पर जमकर डंडा फटकारा। शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के निर्देशन में एसआई दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में टीमों ने नगर के छात्राओं के स्कूलों के बाहर और मार्गों पर बेवजह जमावड़ा लगाकर खडे़ युवकों पर जमकर डंडा फटकारा। इस कार्रवाई से मनचलों में हड़कंप मच गया। आवारा युवक इधर उधर भागते और छिपते दिखाई दिए। टीम में संजीव कुमार, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, चंदन, ज्योति, आंचल और पुष्पा आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें