कैराना। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह सात बजे अवैध खनन कर लाए जा रहे रेत लदे वाहनों को लेकर पानीपत बाईपास पर चेकिंग कराई। पुलिस ने रेत से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। ट्रैक्टर चालक ने रायल्टी की पर्ची पुलिस को दिखा दी, जिसके बाद पुलिस पर्ची की जांच में जुट गई। कोतवाली में तैनात एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि रेत की ट्राली की रायल्टी की पर्ची की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।