फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 के खिलाफ रिपोर्ट, प्रधान पुत्र गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। नाईनंगला नवीन में चुनावी रंजिश के चलते हुए बवाल में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
आरोपियों में से प्रधान पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को इंदिरा आवासों पर कब्जे को लेकर नाई नंगला नवीन में शेख कलंदर और प्रधानपक्ष के यूसुफ में संघर्ष हो गया था। शेख कलंदर जाति के लोगों के विरोध को देखते हुए प्रधान पक्ष के लोगों ने शेख कलंदर जाति के लोगों के घरों में बनी झोपड़ियों में आगजनी कर दी थी। विरोध करने पर बवाल हो गया था। पथराव और फायरिंग में एक पक्ष के 15 लोग गोली लगने से घायल हो गए थे।   इस्लाम और अरशद को देर रात गंभीर हालात के चलते मेरठ रेफर किया गया था। वहां अस्पताल में ऑपरेशन कर आंख के ऊपर लगी गोली निकाली गई। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित पक्ष के नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद की तहरीर पर वर्तमान ग्राम प्रधान मुकीम और प्रधान पुत्र नफीस सहित 26 लोगों के खिलाफ बवाल, आगजनी व गैर इरादातन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
  पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दबिश देकर प्रधान पुत्र नफीस को गिरफ्तार कर लिया। नफीस को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया। नाईनंगला नवीन में बवाल के दौरान एक मकान में घुसकर महिला से गैंगरेप की कोशिश भी की गई थी। शुक्रवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पांच युवकों को आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें