फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ईट भट्ठो पर रायल्टी बकाया, रायल्टी की वसूली- भूराजस्व में वसूल करने की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच ईट भट्ठों पर रायल्टी बकाया
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी अखिलेश कुुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैध सहमति व जिग जेग आयताकार प्रणाली के बिना सादे ईंट भट्टे एवं ईट भट्टा समाधान योजना वर्ष 2018-19 में स्वीकार- रायल्टी जमा किए बिना मिट्टी खनन कर ईटों की पथाई का अवैध कार्य किए जाने के कारण जिले के पांच ईट भट्टों पर रायल्टी मूल्य की धनराशि के लाखों रुपये संबंधित खाते में जमा कराकर चालान उनके कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने देय रायल्टी की वसूली- भू-राजस्व की बकाया की भांति वसूल करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले के ईट भट्टा दुर्गा ब्रिक फील्ड मखमूलपुर पर 1087020 रुपये, बालाजी ब्रिक फील्ड शाहपुर पर 944460 रुपये , आशा राम ब्रिक फील्ड जसाला पर 944460 रुपये, शंकर ब्रिक फील्ड मखमूलपुर पर 1015740 रुपये व शिव शंकर ब्रिक फील्ड किवाना पर 1087020 रुपये की धनराशि बकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें