फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। बाल नहीं काटने से नाराज होकर दुकान का ताला लगाने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मनट मंटी निवासी अंकित ने गांव के कालू को दुकान किराये पर दे रखी है। कालू बाल काटने की दुकान करता है। आरोप है कि रविवार को गांव का अंकुर बाल कटवाने के लिए कालू के पास आया। इस पर कालू ने व्यस्तता के कारण एक घंटे के बाद आने को कहा तो अंकुर दुकान का ताला लगाकर चला गया। अंकित जब उक्त युवक के पास दुकान की चाबी लेने गया तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर संघर्ष हुआ, इसमें एक पक्ष से अंकित, हर्ष, दीपा और दूसरे पक्ष से अंकुर और बिट्टू घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें