फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम दुगी करने के नाम पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। थाने पहुंचे ग्रामीण ने भैंसानी निवासी एक व्यक्ति पर दो दिन में पैसे डबल करने का लालच देकर 50 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी शाहरुख ने तहरीर देकर बताया कि 12 जनवरी को भैंसानी गांव निवासी एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे 50 हजार रुपये मांगते हुए कहा कि वह दो दिन में इसके डबल पैसे करके उसे लौटा देगा। इस पर शाहरुख ने 50 हजार रुपये उसे दे दिए। बताया कि जब दो दिन बाद उसने उक्त व्यक्ति से अपने पैसे मांगे तो पहले तो उसे शीघ्र देने की बात कहकर टालता रहा। आरोप है कि बुधवार को जब वह पैसे लेने पहुंचा तो उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी देकर पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें