कैराना। इस्सोपुर खुरगान निवासी सलीम ने कोतवाली मे तहरीर देकर बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने ड्राइवर सारिक निवासी मवी काकौर के साथ बसेड़ा से डंपर में रेत लादकर जा रहा था। बाईपास स्थित एक ढाबे के पास बाइक सवार युवकों ने उनको ओवरटेक करके रोक लिया और दोनों के साथ मारपीट कर 25 हजार रुपये छीन लिए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र कुमार नागर ने बताया कि मामला मारपीट का है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, पत्नी के साथ झगड़ा और मारपीट करने पर पुलिस ने शहजाद का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।