मिनी ट्रक की 1.81 लाख में हुई नीलामी
शामली। करीब सात साल पहले परिवहन विभाग में टैक्स चोरी में बंद हुए मिनी ट्रक की नीलामी एक लाख 81 हजार में हुई है। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि साल 2012 में परिवहन विभाग अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान टैक्स चोरी के मामले में मिनी ट्रक को सीज कर दिया था। बृहस्पतिवार को मिनी ट्रक की नीलामी प्रक्रिया हुई। इस दौरान उपपरिवहन आयुक्त परिक्षेत्र मेरठ संजय माथुर, आरटीओ सहारनपुर लक्ष्मीकांत मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे। नीलामी प्रक्रिया में 26 लोगों ने भाग लेकर बोली लगाई। सर्वाधिक बोली शामली निवासी नदीम चौहान ने एक लाख 81 हजार रुपये लगाई। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लोगों को सडक सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।