फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी इरफान रविवार को ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा। बताया कि 11/12 दिसंबर की रात में उसके भतीजे मुर्सलीन की हत्या कर आरोपियों ने शव को खेत में फेंक दिया था। अगले दिन शव बरामद होने के बाद उसने कोतवाली पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में दो आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस आजतक भी हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस कारण आरोपी उनके परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कोतवाल से हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की। कोतवाल ने दारोगा को बुलाकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें