फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रहे युवक से बाइक सवार ने मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शनिवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी बबलू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह मुजफ्फरनगर जा रहा था। बस पकड़ने के लिए वह गुरुद्वारा तिराहे की तरफ टंकी रोड से पैदल जा रहा था। इसी दौरान किसी का फोन आ गया। फोन सुनते हुए वह जा रहा था। उसी दौरान पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। उसने पीछा कर शोर मचाया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद वह जरूरी काम होने के कारण मुजफ्फरनगर चला गया था। सुबह आकर उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें