थानाभवन। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस ने नईम पुत्र आस मौहम्द ग्राम रसूलपुर दभेड़ी थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर और आबिद पुत्र सलीम ग्राम रसूलपुर दभेड़ी थाना बुढ़ाना को पकड़कर जेल भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत 14 वाहनों का चालान करते हुए 800 रुपये समन शुल्क वसूल किया।