शामली। बाबरी क्षेत्र की महिला ने क्षेत्र के गांव के युवक पर दो साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पर इस मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि वह गरीब मजदूर महिला है। उसके नजदीकी गांव निवासी युवक के खेत पर वह मजदूरी कार्य के लिए बुलाता था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। ऐसा दो साल से चल रहा है। इसके चलते अब वह दो माह की गर्भवती हो गई। अब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इंकार करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।