आरोप लगाया
थानाभवन। दुबई भेजने के नाम पर दो लोगों से गलत वीजा देकर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। तहरीर देकर शिकायत की है। जलालाबाद कस्बा निवासी यासीन और अनीस ने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले कस्बे के ही एक व्यक्ति ने उन्हें दुबई भेजने के नाम पर दो साल का फर्जी वीजा दे दिया था। इसके बदले 62 हजार रुपये लिए थे। जब वे लोग दुबई पहुंचे तो पता चला कि उन्हें टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है। आरोप है कि अब आरोपी पक्ष उनके रुपये वापस नहीं दे रहा। पीड़ित ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर की जांच करके आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।