फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बुधवार की रात नागल थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की गई। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग निकला। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव में बुधवार की रात 17 वर्षीय किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब 11 बजे पड़ोसी युवक दीवार फांद कर घर में घुस गया और किशोरी को दबोच लिया। उसने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर जाग हो गई। मौके पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें