फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में चले लाठी डंडे, तीन लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला, 20 सितंबर।
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे चले, जिसमें युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव कनियान निवासी सुनील और घनश्याम पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुनील और घनश्याम में गाली गलौज और हाथापाई हो गई। मौजूद लोगों ने दोनो का फैसला करा दिया। कुछ समय बाद दोनो पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। संघर्ष में सुनील पक्ष की ओर से ज्योति और दूसरे पक्ष की ओर से घनश्याम घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे दोनो पक्षों को तितर बितर किया। घायलों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनो ओर से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें