झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शाहमुबारिक में ट्रैक्टर पर जा रहे तीन युवकों को पुरानी रंजिश के चलते छह युवकों ने लाठी और धारदार हथियारों हमला कर घायल कर दिया। रिजवान, शकील, नसीम निवासी मोहल्ला शाहमुबारिक और तहसीम निवासी शेखोमैदान ट्रैक्टर पर जा रहे थे। मोहल्ला शेखोमैदान में मिले कामिल, उस्मान, सुलेमान, अकील, यामीन, सोनू निवासी शेखोमैदान ने उनपर लाठे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ितों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि घायलों की ओर से तहसीम की तहरीर पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने तीन सटोरी पकड़े
झिंझाना। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे तीन युवकों को पकड़ा है। मोहल्ला ताड़वाला में छापामारी कर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते तीन लोगों को पकड़ा है। उनके पास से सट्टा पर्ची के अलावा नगदी भी बरामद की गई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि खाईबाड़ी करने वाले सोनू पंजाबी निवासी झिंझाना तथा नाथीराम सैनी निवासी हसनपुर को नामजद किया गया है। जो अभी फरार है।