फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

धर्मपाल निवासी गांव जंधेडी ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि 18 अगस्त को उसका भाई विपिन (34) गांव दभेड़ी खुर्द में विद्युत ठेकेदार अनुपम की देख-रेख में चल रहे विद्युतीकरण के कार्य में मजदूरी के लिए गया हुआ था। इस दौरान विद्युत ठेकेदार अनुपम व वहां काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारी पुसी ने उसके भाई को शट डाउन होने की बात कहकर विद्युत पोल पर चढ़ने के लिए कहा। आरोप है कि उक्त दोनों की बात मानकर जैसे ही उसका भाई विद्युत पोल पर चढ़ा तो लाइन में अचानक करंट आ गया और उसका भाई गंभीर रूप से झुलसकर नीचे आ गिरा। इसके बाद उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के कारण चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें