शामली।
कंड़ेला चौकी के पास दो युवक झगड़ा कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों सोनू और टिंकू निवासी गांव कंड़ेला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, मोहल्ला धीमानपुरा में अशोक व प्रवीण आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।