कैराना।
कोतवाली में तैनात एसआई राजकुमार गौतम ने बताया कि दो दिन पहले एक गांव निवासी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भोपा थाना क्षेत्र के दो युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार शाम किशोरी को पानीपत बाईपास से बरामद कर लिया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में किशोरी को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।