फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर ई-रिक्शा लूट ली, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट कर ई-रिक्शा लूटी
विज्ञापन

कांधला। तीन बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट करते हुए ई-रिक्शा लूट ली । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी ताहिर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित के अनुसार रविवार शाम कस्बे के बस स्टैंड से तीन युवकों ने गांव खेडाकुरतान के लिए बुक कर ली। आरोप है कि बीच रास्ते गंगेरू से निकलने के बाद तीनों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे ई रिक्शा को लूट लिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिग की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें