फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला को पीटा और कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव नौजल निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। शनिवार सुबह गांव नौजल निवासी रेखा पत्नी संदीप ने परिवार सहित थानाभवन थाने पहुंचकर बताया कि गांव के ही व्यक्ति से डेढ़ साल पूर्व उसने 38 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके बाद उसने मूल धनराशि और ब्याज सहित करीब 86 हजार रुपये उसको दे दिए। इसके बावजूद भी आरोपी उससे एक लाख रुपये बकाया बता रहा है तथा धमकी देता है। आरोप है कि शुक्रवार रात आरोपी ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज की और विरोध करने पर पीटा तथा कपड़े फाड़ दिए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें