झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने तीन पड़ोसी युवकों पर घर में घुसकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों तालिम और फिरोज को घर से पकड़कर चालान कर जेल भेज दिया है।