फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत से वांछित चल रहा शराब तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब तस्कर के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

कैराना। दो मई 2015 को तत्कालीन एसआई रामेंद्र सिंह ने यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान एक कार से हरियाणा मार्का देशी शराब की पेटियों के साथ ही 10 लीटर रेक्टीफाइड़ पकड़ी थी। इस दौरान आरोपी शराब तस्कर मौके से फरार हो गया था। बाद में विवेचना के दौरान मनोज निवासी पट्टी धीमान टीकरी थाना दोघट जिला बागपत का नाम प्रकाश में आया था। कई बार दबिश डालने पर भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा था। जिस पर मुकदमे के विवेचक एसआई शोकेंद्र पाल ने अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपी मनोज निवासी टीकरी के घर पर कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया था। एसआई शोकेंद्र पाल ने बताया कि नोटिस चस्पा करने के बाद भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। जिस कारण अदालत से आदेश प्राप्त करके जल्द ही आरोपी के घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें