फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी के रुपये मांगे तो युवक के सिर जानलेवा प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैैराना।
विज्ञापन

मोहल्ला नवाब दरवाजा में युवक के उधार रुपये मांगने पर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नवाब दरवाजा निवासी मोहम्मद कासिम ने पड़ोसी युवक को काफी समय पहले 90 हजार रुपये उधार दिए थे। अब कासिम युवक से अपने रुपये की मांग कर रहा है, लेकिन वह कई दिनों से कासिम को टरका रहा है। रविवार की शाम कासिम अपने रुपयों का तकादा करने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके ऊपर धारधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें उसका सिर फट गया। घायल अवस्था में पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और सारा मामला पुलिस को बताया तथा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें