कांधला।
पुलिस ने सोमवार को एक मकान में छापा मारकर मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली की गांव खंद्रावली में बड़े पैमाने पर स्मैक का कार्य किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने पुलिस बल को साथ लेकर दबिश दी। मकान से लगभग तीन लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम बहार हसन निवासी खंद्रावली बताया है। फरार साथी का नाम साकिर निवासी भूरा थाना कैराना बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया है।