फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से वापस लौटते समय बारातियों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। शादी से लौट रहे बारातियों में मारपीट हो गई। घायल बारातियों ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा ऊन के मोहल्ला नौतना निवासी राकेश की बारात शुक्रवार शाम को गांव बंतीखेडा में गई थी। देर रात बारात के लौटते समय करनाल हाइवे पर गांव रजाकनगर के निकट बस में बैठे बाराती सुभाष, कलीराम निवासी नौतना पट्टी के साथ बाराती सुरेश, कृष्णपाल निवासी गांव सिकंदरपुर ने मारपीट कर दी। बस में बैठे अन्य बारातियोँ ने बीच बचाव कराया। इसके बाद पीड़ितों ने नामजद तहरीर थाना झिंझाना में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें