शामली/जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद में दो दिन पहले अय्याज की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में कस्बे के एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला अमानत अली निवासी अय्याज उर्फ सोनू की दो दिन पहले बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अय्याज का दो दिन पहले कस्बे की युवती से निकाह हुआ था। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मृतक के पिता इसरार खां की तरफ से कस्बे के मोहल्ला करीमबख्श निवासी चांद खां के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।