फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में बदायूं पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। जनपद बदायूं के थाना बिलासी से दरोगा प्रतीक यादव ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को थाना झिंझाना में आमद दर्ज कराई। बताया की उनके थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर से लाखों रुपये नकदी और सोने चांदी के जेवर लूट लिए थे। बदमाश मोबाइल फोन भी लूट कर ले गए थे। लूटे गए मोबाइल की लोकेशन झिंझाना के गांव खानपुर कला में मिलने पर पुलिस यहां पहुंची है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की बदायूं पुलिस के साथ झिंझाना पुलिस भेजी गई थी। मगर, कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है। बदायूं पुलिस अभी भी बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें