फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए परीक्षण के लिए महजवी की मां का ब्लड सैंपल लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। करीब चार माह पहले ब्यूटी पार्लर संचालिका महजवी हत्याकांड में ठोस साक्ष्य जुटाने और शव की पुष्टि के लिए पुलिस ने मृतका की मां का डीएनए परीक्षण कराने के लिए ब्लड सैंपल लिया है। ब्लड सैंपल को लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
मोहल्ला सरवरपीर कॉलोनी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका महजवी 22 सितंबर 2018 को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। अगले दिन परिजनों ने शहर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के तमाम प्रयास के बावजूद महजवी का कुछ पता नहीं चल सका था। इसी दौरान पूर्वी यमुना नहर की सफाई के लिए पानी एक माह के लिए बंद किया गया था। 13 अक्टूबर को एसपी कैंप कार्यालय के निकट नहर में पिलर से बंधा हुआ युवती का शव सड़ी गली हालत में बरामद हुआ था। कपड़ों के आधार पर शव की शनाख्त परिजनों ने लापता महजवी के रूप में की थी। इसके बाद मृतका की मां शकीला ने कोतवाली में सनव्वर, रानी, हारुन, नसीम और नफीस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि इस मामले में चार आरोपी जेल जा चुके है, जबकि हारुन अभी फरार चल रहा है। विवेचना चल रही है। विवेचना में ठोस साक्ष्य संकलित करने और शव की पुष्टि के लिए मृतका की मां शकीला का डीएनए परीक्षण कराने के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है। ब्लड सैंपल को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। शकीला की डीएनए परीक्षण रिपोर्ट से मृतका की मेडिकल रिपोर्ट से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें