फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डाक्टर से मारपीट, बीस हजार रूपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। थानाभवन मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला चिकित्सक से मारपीट करते हुए 20 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

दथेड़ा निवासी डॉक्टर सिमरन की चौसाना में क्लिनिक है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपने भाई गौरव के साथ कार से घर लौट रही थी। जब वह पठानपुरा गांव के निकट पहुंची। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार को रोकने का प्रयास किया। महिला चिकित्सक ने कार नहीं रोकी। जिस पर बदमाशों ने कार में डंडा मारकर कार को रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला डाक्टर का मोबाइल तोड़ दिया और मारपीट की। विरोध करने पर उसने भाई गौरव के साथ भी मारपीट की। बदमाशों ने महिला से 20 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें