25 जुआरियों का चालान किया
थानाभवन।
एक दिन पहले भाजपा नेता के घर में चल रहे जुए के मामले में पुलिस ने 25 आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद सोमवार को चालान कर दिया।
सोमवार को थाने में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि भाजपा नेता नरेंद्र सैनी के आवास को मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी संजीव ने किराए पर ले रखा था। मुुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यहां दबिश दी तो संजीव भी मौके पर मिला। यहां से पकड़े गए कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। इनके पास से पांच लाख 16 हजार रुपये ,ताश की गड्डी ,27 मोबाइल बरामद हुए हैं।