फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बुधवार को दर्ज होंगे पीड़िता के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता हरिद्वार निवासी युवती के बयान मंगलवार को दर्ज नहीं हो सके। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश तो किया, लेकिन उम्र का निर्धारण नहीं कराया गया था। अब एक्सरे कराने पर उम्र का निर्धारण होने पर पीड़िता को फिर से कोर्ट में पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरिद्वार निवासी युवती के साथ शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष रहे विनोद निर्वाल और उसके साथी जाहिद उस्मानपुर ने हरिद्वार के एक होटल में दुष्कर्म किया था। इसके बाद युवती को शामली बुलाकर कार में अश्लील छेड़छाड़ की गई थी। तीन दिन पूर्व इस मामले में आदर्श मंडी थाने में विनोद निर्वाल और जाहिद उस्मानपुर के खिलाफ दुष्कर्म तथा अश्लील छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं, भारतीय किसान यूनियन ने विनोद निर्वाल को संगठन से निष्कासित कर दिया था। मामले की विवेचना कर रही आदर्श मंडी थाना पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को न्यायालय में अर्जी लगाई। पीड़िता को लेकर न्यायालय गए, लेकिन उम्र का निर्धारण हुए बगैर पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हो सका। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अब पीड़िता की उम्र का निर्धारण कराने के लिए एक्सरे कराया जाएगा। डाक्टर की रिपोर्ट आने पर बुधवार को फिर से पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें