कांधला।
क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी सात वर्षीय बालिका बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय का युवक वहां पर पहुंचा और बालिका को कबूतर दिखाने का बहाना बनाकर खेत की ओर ले गया। आरोप है कि युवक ने खेत पर ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोरशराबा होने पर आसपास के खेतों से किसान मौके पर पहुंचे, तो आरोपी फरार हो गया। सूचना पर परिजनों ने खेत पर पहुंचकर बालिका से घटना के बारे में पूछा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला दो समुदाय से जु़डा होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने मकान का ताला बंद करके फरार हो गया। पीड़ित बालिका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी मेहरबान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की डाक्टरी कराई जा रही है।