गढ़ीपुख्ता।
मोहल्ला रैदास पुरी में छापा मारकर पुलिस ने एक मकान में गोकशी पकड़ी। पुलिस ने मौके से गोमांश बरामद करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि शहजाद पुत्र शरीफ के मकान में गोकशी हो रही है। पुलिस ने मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने आरोपी शहजाद और कैफ को पकड़ लिया। पुलिस को मांस मिला। जिस पर पशु चिकित्सक मौके पर बुलवाया गया तो मांस गाय का मिला। जिसके बाद पुलिस ने वहां से 40 किलो गोमांस और गोकशी के उपकरण बरामद कर लिये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है।