कैराना। मोहल्ला खैलकला निवासी शहजाद ने तहरीर देकर बताया कि दोपहर के समय वह घर पर आकर सो गया था। इसी दौरान पड़ोस का युवक मकान के गेट पर आया तथा उसके बारे में पूछने लगा। उसकी बहन ने बता दिया कि उसका भाई अंदर सो रहा है। इसके बाद आरोपी सीधा उसके कमरे में आया और मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर दोनों बहनें उसे बचाने आईं तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में मोहल्ले वालों के आ जाने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।उधर, गांव बरनावी में बुधवार शाम गांव बरनावी में 15 बीघा जमीन के विवाद में लखविंदर और दिलशाद पक्ष के बीच लाठी डंडे चले थे। इसमें लखविंदर व दिलशाद घायल हो गये थे। पुलिस ने मामले में आपस में झगड़ा करने वाले लखविंदर, गुरप्रीत तथा दिलशाद को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।