कांधला।
घर से तालाब किनारे कूड़ा डालने गई एक किशोरी के साथ गांव के तीन युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोरशराबा होने पर तीनों युवक फरार हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव घसौली निवासी एक व्यक्ति हरियाणा के पानीपत में कपड़े बेचने का व्यापार करता है। घर पर उसका परिवार में बेटी व उसकी पत्नी अकेली गांव में रहती है। परिवार के लोगों के अनुसार दो दिन पहले किशोरी गांव के बाहर स्थित एक तालाब पर कूड़ा डालने के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसको गन्ने के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों के वहां पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बुधवार सुबह किशोरी के पिता ने तीनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पीड़िता के रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।