फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्यार, फिर शादी और दे दिया धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कांधला निवासी एक युवती मंगलवार को कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर बताया कि कैराना क्षेत्र के ग्राम बुच्चाखेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजनों ने युवक के खिलाफ कांधला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मगर, उसका समर्थन होने की वजह से पुलिस इस मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी थी। बताया कि काफी दिन से वह गांव बुच्चाखेड़ी में युवक के साथ रह रही थी। आरोप है कि अब युवक और उसके परिजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया है। मानसिक उत्पीड़न के साथ ही अक्सर गाली गलौज और मारपीट की जाने लगी। विरोध करने पर अब पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कैराना कोतवाली पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें