फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश के बाद भी कोर्ट में नहीं किया हत्यारोपियों ने समपर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली।
बहावड़ी में हुई पूर्व प्रधान धर्मेंद्र उर्फ बिल्लू की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। कोर्ट के आदेश पर 82 की कार्रवाई किए जाने के बाद भी आरोपियों ने अदालत में समर्पण नहीं किया। इस पर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शामली कोतवाली के गांव बहावड़ी में दो साल पूर्व धर्मेंद्र उर्फ बिल्लू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बदमाश रहे विक्की त्यागी की हत्या करने वाले सागर मलिक तथा उसकी मां बबली सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सागर मलिक पूर्व में ही जेल में बंद था, जबकि महिला बबली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही कई ओर आरोपियों को जेल में भेजा गया था, जिनमें से बबली जमानत पर बाहर आ गई थी। इस हत्याकांड की जांच पहले कोतवाली पुलिस कर रही थी, लेकिन बाद में एसपी के आदेश पर यह जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी, तब से क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार इसकी तफ्तीश कर रहे हैं। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में चार आरोपी अजय, विजय, ओम सिंह सहित चार हत्यारोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है, जिनके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 28 अप्रैल को धारा 82 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। 82 की कार्रवाई के बाद भी अभी तक आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण नहीं किया। सोमवार को इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली शामली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें