फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन गए वोट डालने, युवक महिला को लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी आठ माह पूर्व शादी हुई थी। बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक का उसके घर में लगातार आना जाना था। आरोप है कि 28 मई को उसका परिवार जब वोट डालने गया तो उसी समय आरोपी युवक उसकी पत्नी को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। लौटे तो उसे घर से पत्नी गायब मिली। इस पर उन्होंने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोपी युवक घर से 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपयों की ज्वैलरी भी अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें