शामली। झिंझाना क्षेत्र निवासी महिला सविता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका अपने पति प्रदीप के साथ मुकदमा चल रहा है। आरोप है वह आठ मई को शामली में आई हुई थी। उसी दौरान उसके पति प्रदीप, ससुर श्रीपाल, जेठ तथा एक अन्य ने मोहल्ला दयानंद नगर में पकड़ लिया और उसके गले में चुन्नी डालकर उसकी हत्या की कोशिश की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।