फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कराई मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नगर के मोहल्ला आजाद चौक में वारंटी साजिद को गिरफ्तार करने के लिए मुनादी कराई। पुलिस ने साजिद के आसपास के लोगों से बात की और उनको उसके अपराध के बारे में बताया। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला गुजरातियान में वांछित चल रहे आरोपी प्रवीण के यहां मुनादी कर उसके अपराध के बारे में मोहल्ले पड़ोस के लोगों को बताया। एसपी देवरंजन वर्मा का कहना है कि इन बदमाशों का सामाजिक बॉयकाट करने से उनको आत्मग्लानि की भावना आएगी और वह अपराध को छोड़ देंगे। पूरे जिले में मॉनिटर द्वारा यह काम कराया जा रहा है। उधर, झिंझाना थाना प्रभारी एमएस गिल ने उपनिरीक्षकों और सिपाहियों के साथ कस्बा के मुख्य बाजार, नीला रोजा, कानूनगोयान, सरावज्ञान, डेयरी चौक, मोहल्ला ब्राहमनान, शैदमीर और माजरा आदि में घूमकर लाउडस्पीकर से मुनादी कराई। जिन बदमाशों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हैं, उनके मकानों के आसपास रहने वालों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। उनके साथ एसएसआई रविंद्र चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक धुलेंद्र सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें